एफआईएच ने विश्व कप 2023 के लिए ड्रॉ घोषित किया, भारत पूल-डी में
भुवनेश्वर, गुरुवार, 08 सितंबर 2022। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने ओडिशा में होने वाले हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 के लिए गुरुवार को ड्रॉ घोषित किया। एफआईएच ने भारत को पूल-डी में इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स के साथ रखा है। गत चैंपियन बेल्जियम को जर्मनी, कोरिया और जापान के साथ पूल-बी में जगह दी गई है। इसके अलावा पूल-ए में ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका, जबकि पूल-सी में नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, मलेशिया और चिली को शामिल किया गया है। एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप का आयोजन ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 जनवरी 2023 से किया जाएगा।
Similar Post
-
देवजी, समर्पण कर चुके अन्य नक्सली केंद्र से भाकपा (माओवादी) पर लगा प्रतिबंध हटाने का आग्रह करेंगे
हैदराबाद, रविवार, 16 अगस्त 2026। आत्मसमर्पण कर चुके भाकपा (माओव ...
-
पुणे अदालत ने ‘मादक पदार्थ सरगना’ वीरेंद्र सिंह बसोया को 21 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में भेजा
पुणे, रविवार, 16 अगस्त 2026। पुणे की एक अदालत ने रविवार को कथित म ...
-
मप्र : ईंधन खत्म होने से चंबल नदी में फंसा स्टीमर, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
मुरैना, रविवार, 16 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रविव ...
