प्रधान न्यायाधीश ने एनएएलएसए के ‘सेंटर फॉर सिटिजन सर्विसेज’ कार्यालय का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 सितंबर 2022। प्रधान न्यायाधीश यू यू ललित ने मंगलवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (एनएएलएसए) के ‘सेंटर फॉर सिटीजन सर्विसेज’ के कार्यालय का यहां जैसलमेर हाउस में उद्घाटन किया। प्रधान न्यायाधीश यूयू ललित एनएएलएसए के प्रमुख संरक्षक हैं। इस अवसर पर न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति एस के कौल तथा उच्चतम न्यायालय के अन्य न्यायाधीश भी मौजूद थे। एनएएलएसए का गठन विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के तहत किया गया था, जिसका मकसद समाज के कमजोर वर्ग को निशुल्क कानूनी सुविधांए मुहैया कराना तथा लोक अदालतें आयोजित करना है।
Similar Post
-
तेलंगाना में खाद्य मिलावट रोकने के लिए अलग एजेंसी बनेगी: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मंगलवार, 31 मार्च 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेव ...
-
आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 31 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश म ...
-
पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा ने 13 और उम्मीदवार घोषित किए
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ...
