संघर्षविराम हो या न हो, नियंत्रण रेखा पर जवान मुस्तैदी से तैनात रहते हैं: सेना
केरन, सोमवार, 05 सितंबर 2022। पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की घटनाओं को विफल करने के लिए नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सेना के जवान अग्रिम चौकियों पर 24 घंटे पैनी नजर रखते हैं, जिसके कारण आए दिन सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों को विफल कर दिया जाता है। सेना एक अधिकारी ने कहा कि 12,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित चौकियों पर तैनात देश के सैनिक छोटे लेकिन अत्याधुनिक हथियारों से लैस हैं और 24 घंटे सातों दिन घुसपैठियों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। सेना के अधिकारियों का मानना है कि सर्दी आने पर दूसरी तरफ (सीमा पार) गतिविधियां बढ़ जाती हैं क्योंकि हिमपात और कड़ाके की ठंड के दौरान आंतकवादी भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश करते हैं।
कुपवाड़ा में सेना के एक अधिकारी ने यूनीवार्ता से कहा, ''जैसे-जैसे सर्दी बढ़ती है, वैसे-वैसे सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशें ज्यादा होने लगती हैं। हम नियंत्रण रेखा पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं क्योंकि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को प्रभावित करने के संबंध में पाकिस्तान की मंशा या कार्रवाई में कोई बदलाव नहीं आया है। उन्होंने कहा कि केरन और उससे सटा माछिल सेक्टर गत वर्षों तक आतंकवादियों की घुसपैठ के पारंपरिक रास्ते थे। यहां से घुसपैठ के सभी रास्ते शामसाबरी रेंज में और फिर उत्तरी कश्मीर के बारामूला, सोपोर और बांदीपोरा में मिलते हैं।
सेना अधिकारी ने कहा, ''हमारी सेना घुसपैठ को नाकाम करने में पूरी तरह से सक्षम है, हम यह अच्छी तरह से जानते हुए कि जम्मू-कश्मीर में 743 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा की प्रकृति को देखते हुए शून्य घुसपैठ सुनिश्चित करना असंभव है। जहां ऊँची चोटियों, ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी रास्तों, घने जंगलों से होकर रास्ते गुजरते हैं। एलओसी पर तैनात सैनिकों के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम पर सहमति बनने के बावजूद कोई आराम नहीं है। केरन में अग्रिम चौकी पर तैनात सेना के एक जवान ने कहा, ''हमें चौबीसों घंटे निगरानी रखनी होती है और सुनिश्चित करना होता कि कोई भी एलओसी पार न कर सके। भले ही संघर्षविराम हो गया है, लेकिन हम अपने सुरक्षाकर्मियों को चौबीसों घंटे चौकस रखते है क्योंकि आतंकवादियों ने कश्मीर में घुसने की कोशिश करना कभी भी बंद नहीं किया है।
Similar Post
-
आंध्र प्रदेश सरकार ने इमामों और मुअज्जिनों के लिए 45 करोड़ रुपये का मानदेय जारी किया
अमरावती, मंगलवार, 17 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश सरकार ने राष्ट्रव ...
-
आयोग ने विधानसभा चुनावों और उपचुनावों के लिए 1,100 से अधिक पर्यवेक्षकों को तैनात किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 मार्च 2026। निर्वाचन आयोग ने अप्रैल में ह ...
-
कश्मीर भर में शब-ए-क़द्र को धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया
श्रीनगर, मंगलवार, 17 मार्च 2026। कश्मीर में 'शब-ए-कद्र' यानी रह ...
