मनीष सिसोदिया का बड़ा आरोप- ‘मुझे झूठे मामले में फंसाने के दबाव के चलते सीबीआई अधिकारी ने आत्महत्या की’
नई दिल्ली, सोमवार, 05 सितंबर 2022। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को दावा किया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के एक अधिकारी ने इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उस पर उन्हें झूठे आबकारी मामले में फंसाने के लिए दबाव डाला गया था। सिसोदिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह केवल विधायकों की खरीद फरोख्त करके गैर-भाजपा राज्यों में सरकारों को अस्थिर करने के बारे में सोचते हैं। सीबीआई ने पिछले साल नवंबर में लाई गई दिल्ली आबकारी नीति तैयार करने और लागू करने में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पिछले महीने सिसोदिया के दिल्ली स्थित आवास पर छापा मारा था।
सिसोदिया ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान आरोप लगाया कि सीबीआई के एक अधिकारी पर मुझे झूठे आबकारी मामले में फंसाने के लिए दबाव डाला गया। वह मानसिक दबाव नहीं झेल सका और दो दिन पहले आत्महत्या कर ली। यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है, मैं बहुत व्यथित हूं। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री से पूछना चाहता हूं कि अधिकारियों पर इतना दबाव क्यों डाला जा रहा है कि वे इतना बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। आप चाहें तो मुझे गिरफ्तार कर लें, लेकिन अपने अधिकारियों के परिवारों को बर्बाद न करें। उन्होंने मोदी से यह भी सवाल किया कि क्या केंद्र के पास केवल ‘ऑपरेशन लोटस’ का ही काम है।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
