शिक्षक दिवस पर सीएम मान का बड़ा तोहफा, पंजाब के विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में लागू होगा 7वां वेतन आयोग
चंडीगढ़, सोमवार, 05 सितंबर 2022। शिक्षक दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को घोषणा की कि राज्य सरकार यहां के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) वेतनमान अक्टूबर से लागू करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी कॉलेजों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी गई है। मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस पर घोषणा की, ‘पंजाब के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में यूजीसी 7वां वेतन आयोग एक अक्टूबर, 2022 से लागू होगा।’ यूजीसी 7वें वेतन आयोग का कार्यान्वयन पंजाब में कॉलेज और विश्वविद्यालय के शिक्षकों की एक प्रमुख मांग रही है।
मान ने कहा कि शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए राज्य के सभी सरकारी कॉलेजों में अतिथि शिक्षकों को नियुक्त करने की मंजूरी दी गई है। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि इस संबंध में एक अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी। आप नेता ने कहा कि पिछले 18-20 वर्षों से कॉलेजों में पढ़ाने वाले अतिथि शिक्षकों के वेतन में भी वृद्धि की गई है।
Similar Post
-
राज्यसभा में आप सांसद ने मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की मांग की, निजी अस्पतालों पर साधा निशाना
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभ ...
-
आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता एच.एस. फूलका भाजपा में शामिल
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अध ...
-
ईडी ने आपराधिक गिरोह के खिलाफ कोलकाता में छापे मारे
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुध ...
