शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल अस्पताल में भर्ती
चंडीगढ़, रविवार, 04 सितंबर 2022। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के 94 वर्षीय नेता प्रकाश सिंह बादल को हल्का बुखार आने के बाद यहां स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में भर्ती कराया गया है। पार्टी नेता दलजीत सिंह चीमा ने रविवार को बताया कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बादल को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनका चिकित्सकीय परीक्षण चल रहा है। पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे बादल को इससे पहले जून में मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उन्हें गैस्ट्राइटिस और ब्रोन्कियल अस्थमा की शिकायत थी।
Similar Post
-
केंद्र अपनी विफलताओं के लिए पश्चिम एशिया संघर्ष को जिम्मेदार ठहराएगा: ईंधन के दाम में वृद्धि पर मान
चंडीगढ़, मंगलवार, 19 मई 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ...
-
उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे: अदालत ने उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज की
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने 2020 में उत्तर- ...
-
ऑपरेशन सिंदूर 'स्मार्ट पावर' की संपूर्ण अभिव्यक्ति थी : सेना प्रमुख
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवे ...
