राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल का गठन, राजीव अरोड़ा को बनाया पहला चेयरमैन

img

जयपुर, शनिवार, 03 सितंबर 2022। प्रदेश के उद्योगों के निर्यात संबंधी विषयों की मॉनिटरिंग व उनसे संबंधित परेशानियों को दूर करने के लिए राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल का गठन किया गया। राजसिको चेयरमैन श्री राजीव अरोड़ा को काउंसिल का पहला निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। श्री अरोड़ा ने काउंसिल की पहली बैठक में सभी डायरेक्टर्स की उपस्थिति में कहा कि काउंसिल का मूल उद्देश्य प्रदेश में निर्यात को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सहज औद्योगिक नीतियों के चलते पिछले 4 वर्षों में निर्यात में लगभग 37 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है व निर्यात में क्वांटम जंप आया है। उन्होंने कहा कि काउंसिल में अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ना प्रथम लक्ष्य है ताकि छोटे से छोटे उत्पादक से लेकर बड़े से बड़े निर्यातक को इसका लाभ मिल सके।

श्री अरोड़ा ने बताया कि काउंसिल के जरिए निर्यातकों की हर परेशानी को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के मामलों को काउंसिल अपने स्तर पर हैंडल करेगी और जो भी प्रभावित कंपनी होगी उनसे बात कर मामलों का निस्तारण करेगी। उन्होंने कहा कि काउंसिल की मंशा राज्य के सभी उद्योगों के उत्पाद का एक्सपोर्ट के लिए प्रमोशन करना है ताकि कोई भी क्षेत्र अधूरा नहीं रह जाए। राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल में श्री राजीव अरोड़ा को निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित किया गया। वहीं श्री महावीर प्रसाद शर्मा को वाइस चेयरमैन व श्री अनिल कुमार बख्शी, श्री संजीव अग्रवाल, श्री अनिल अग्रवाल, श्री रवि पोद्दार और श्री एसएन मोदानी को निदेशक बनाया गया। काउंसिल में 21 संस्थापक सदस्य, 7 निदेशक, एक वाइस चेयरमैन व एक चेयरमैन चुने गए हैं।

उद्योग आयुक्त श्री महेंद्र कुमार पारख ने कहा कि राज्य में औद्योगिक एवं निर्यात विकास के लिए काउंसिल का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि काउंसिल में हैंडीक्राफ्ट, जेम्स एंड ज्वेलरी, टेक्सटाइल, एग्रो प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग के उत्पादों को शुरुआती दौर में बढ़ावा दिया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी और निदेशक श्री पीआर शर्मा, काउंसिल के सदस्यगण व विभाग के अधिकारी, कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement