जिलाधीश के साथ सीतारमण के बर्ताव से ‘स्तब्ध’ हूं : तेलंगाना के मंत्री केटीआर
हैदराबाद, शनिवार, 03 सितंबर 2022। तेलंगाना के मंत्री के टी रामराव ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा एक जिलाधीश को फटकार लगाए जाने पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि उच्च पदों पर आसीन लोगों का ऐसा बर्ताव ‘‘अखिल भारतीय सेवा के मेहनती अधिकारियों का मनोबल गिराएगा।’’ दरअसल, सीतारमण ने उचित मूल्य की दुकानों के जरिये चावल की आपूर्ति में केंद्र तथा राज्य का हिस्सा पूछने पर जवाब न दे पाने के कारण जिलाधीश को फटकार लगाई थी।
केटीआर ने शुक्रवार रात ट्वीट किया, ‘‘मैं कामरेड्डी के जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधीश के साथ वित्त मंत्री सीतारमण के बुरे बर्ताव से स्तब्ध हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सड़कों पर यह राजनीतिक तमाशा कठिन परिश्रमी एआईएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारियों का केवल मनोबल गिराएगा। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जितेश वी पाटिल के गरिमापूर्ण व्यवहार पर उन्हें मेरी तरफ से शुभकमानाएं।’’ गौरतलब है कि बिरकूर में पीडीएस (जन वितरण प्रणाली) राशन की एक दुकान के निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने जितेश पाटिल से यह भी पूछा था कि वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर क्यों नहीं है।
Similar Post
-
बेंगलुरु में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में बम विस्फोट करने की धमकी देने वाला पुलिस हिरासत में
बेंगलुरु, सोमवार, 11 मई 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बें ...
-
डीआईजी ने किश्तवाड़ में रणनीतिक सिंथन दर्रे पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
जम्मू, सोमवार, 11 मई 2026। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सरगुन शु ...
-
जम्मू कश्मीर: नशा-रोधी अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्करों के तीन मकान ध्वस्त किेए गये
जम्मू, सोमवार, 11 मई 2026। जम्मू कश्मीर प्रशासन और पुलिस ने सोमव ...
