गहलोत ने गुजरात में अंबाजी दर्शन के लिए जा रहे छह पदयात्रियों की मौत पर जताया दुख
जयपुर, शुक्रवार, 02 सितंबर 2022। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुजरात में अंबाजी दर्शन के लिए जा रहे छह पदयात्रियों की मौत हो जाने पर दुख जताया है। गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि इस दर्दनाक हादसे में छह पदयात्रियों की मृत्यु की जानकारी दुखद है। उन्होंने कहा ''मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से उन्हें संबल प्रदान करने एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने सभी घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।
Similar Post
-
आंध्र प्रदेश सरकार ने इमामों और मुअज्जिनों के लिए 45 करोड़ रुपये का मानदेय जारी किया
अमरावती, मंगलवार, 17 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश सरकार ने राष्ट्रव ...
-
आयोग ने विधानसभा चुनावों और उपचुनावों के लिए 1,100 से अधिक पर्यवेक्षकों को तैनात किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 मार्च 2026। निर्वाचन आयोग ने अप्रैल में ह ...
-
कश्मीर भर में शब-ए-क़द्र को धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया
श्रीनगर, मंगलवार, 17 मार्च 2026। कश्मीर में 'शब-ए-कद्र' यानी रह ...
