मालीवाल ने बच्चियों की बेरहमी से पिटायी करने पर शिक्षिका को गिरफ्तार करने की मांग की
नई दिल्ली, शुक्रवार, 02 सितंबर 2022। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने एक महिला शिक्षिका पर उत्तरपूर्वी दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में होमवर्क पूरा न करने के लिए दो बच्चियों की बेरहमी से पिटायी करने का शुक्रवार को आरोप लगाया। मालीवाल ने कहा कि उन्होंने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर उनसे शिक्षिका को गिरफ्तार करने के लिए कहा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘नन्हीं सी, आठ और छह साल की बच्चियों को ट्यूशन पढ़ाने वाली उनकी शिक्षिका ने होमवर्क न करने पर कमरे में बंद कर दिया और बेरहमी से मारा पीटा। बच्चियों के शरीर पर आए जख्म के निशान दिल दहला देने वाले हैं।’’ डीसीडब्ल्यू प्रमुख ने लिखा, ‘‘दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं। यह शिक्षिका गिरफ्तार होनी चाहिए।’’
Similar Post
-
तेलंगाना में खाद्य मिलावट रोकने के लिए अलग एजेंसी बनेगी: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मंगलवार, 31 मार्च 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेव ...
-
आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 31 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश म ...
-
पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा ने 13 और उम्मीदवार घोषित किए
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ...
