‘कोयला चोरी घोटाला’: तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ईडी के समक्ष पेश
कोलकाता, शुक्रवार, 02 सितंबर 2022। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ‘कोयला चोरी घोटाले’ की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के समक्ष पेश हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभिषेक कोलकाता के पास सॉल्ट लेक में सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित एजेंसी के कार्यालय में पूर्वाह्न करीब 11 बजे पहुंचे। अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं। ईडी के पांच अधिकारियों का एक दल अभिषेक बनर्जी से पूछताछ करने के लिए बृहस्पतिवार रात कोलकाता पहुंचा था। सीजीओ कॉम्प्लेक्स में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अभिषेक बनर्जी से पहले भी इस मामले में पूछताछ की जा चुकी है।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
