स्टालिन ने सोनिया गांधी की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया
चेन्नई, गुरुवार, 01 सितंबर 2022। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला मायनो के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक पत्र में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने सोनिया गांधी को संबोधित करते हुए पत्र में लिखा, ‘‘ मैं आपकी मां पाओला मायनो के निधन की खबर सुनकर बेहद दुखी हूं। मैं उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’’ स्टालिन ने कहा, ‘‘ मैं कामना करता हूं कि आपकी मां से जुड़ी मधुर स्मृतियां आपको राहत दें।’’
Similar Post
-
आंध्र प्रदेश सरकार ने इमामों और मुअज्जिनों के लिए 45 करोड़ रुपये का मानदेय जारी किया
अमरावती, मंगलवार, 17 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश सरकार ने राष्ट्रव ...
-
आयोग ने विधानसभा चुनावों और उपचुनावों के लिए 1,100 से अधिक पर्यवेक्षकों को तैनात किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 मार्च 2026। निर्वाचन आयोग ने अप्रैल में ह ...
-
कश्मीर भर में शब-ए-क़द्र को धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया
श्रीनगर, मंगलवार, 17 मार्च 2026। कश्मीर में 'शब-ए-कद्र' यानी रह ...
