युवाओं में रोजगार की दर पांच वर्षों में सबसे न्यूनतम स्तर पर: वरुण गांधी
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 सितंबर 2022। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने बृहस्पतिवार को सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि युवाओं में रोजगार की दर पिछले पांच वर्षों में सबसे न्यूनतम स्तर पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों से 10 लाख लोगों की भर्ती करने के लिए ‘मिशन मोड’ में काम करने को कहा था लेकिन इनमें से किसी ने भी कोई ठोस योजना तैयार नहीं की। उन्होंने एक ट्वीट कर सवाल उठाया, संघर्षशील युवा कब तक इंतजार करेगा? गांधी ने कहा कि युवाओं में रोजगार दर 20.9 प्रतिशत से घटकर 10.4 प्रतिशत रह गयी है। पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी पिछले कुछ समय से अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी सहित विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार की आलोचना करने में मुखर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि बेरोजगारी के मसले पर विपक्ष की ओर से सरकार की लगातार की जा रही आलोचना के बीच प्रधानमंत्री ने जून महीने में विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों से कहा था कि वे ‘मिशन मोड’ में काम करते हुये अगले डेढ़ साल में 10 लाख लोगों की भर्ती करें। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा था कि सभी सरकारी विभागों एवं मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा के बाद प्रधानमंत्री का यह निर्देश आया है।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
