कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की अटकलों पर टिप्पणी से थरूर ने किया इन्कार
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 अगस्त 2022। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मंगलवार को उनके कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की अटकलों पर टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। थरूर (66) ने तिरुवनंतपुरम में संवाददताओं से कहा, मुझे इस पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है। मैंने अपने लेख में जो लिखा है, मैं उसे स्वीकार करता हूं कि चुनाव कराना कांग्रेस पार्टी के लिए अच्छा होगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लेखक ने स्वामी विवेकानंद के हवाले से एक ट्वीट किया, मैं सिर्फ सुधार में विश्वास नहीं करता, मैं विकास में विश्वास करता हूं। मैं समाज को हुक्म देने की हिम्मत नहीं कर सकता, इस तरह तुम्हें आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा, मैं बस राम के पुल के निर्माण में गिलहरी की तरह याेगदान देने वाला बनना चाहता हूं, जो अपने हिस्से का रेत का छोटा सा कण भी ले जाने के अपने योगदान से संतुष्ट थी।
थरूर के करीबी सूत्रों के हवाले से खबरें आ रही हैं कि वह कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं और जल्द ही वह इस पर फैसला ले सकते हैं। कांग्रेस के भीतर प्रमुख निर्णय लेने वाली संस्था, कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने पार्टी अध्यक्ष के लिए चुनाव कार्यक्रम की रविवार को घोषणा की है। कांग्रेस अध्यक्ष 19 अक्टूबर तक चुन लिया जाएगा। उन्हाेंने कहा , मुझे लगता है कि इसे सीडब्ल्यूसी की कई सीटों के लिए भी चुनावों की घोषणा करनी चाहिए, जो अभी चुनी जानी बाकी हैं। थरूर ने लिखा, फिर भी, एक नए अध्यक्ष का चुनाव कांग्रेस को फिर से सक्रिय दिशा में ले जाने की एक शुरुआत है। मुझे उम्मीद है कि कई उम्मीदवार अपने विचार रखने के लिए आगे आएंगे। पार्टी और राष्ट्र के लिए अपने दृष्टिकोण को सामने रखना निश्चित रूप से जनहित में है।
Similar Post
-
केंद्र अपनी विफलताओं के लिए पश्चिम एशिया संघर्ष को जिम्मेदार ठहराएगा: ईंधन के दाम में वृद्धि पर मान
चंडीगढ़, मंगलवार, 19 मई 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ...
-
उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे: अदालत ने उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज की
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने 2020 में उत्तर- ...
-
ऑपरेशन सिंदूर 'स्मार्ट पावर' की संपूर्ण अभिव्यक्ति थी : सेना प्रमुख
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवे ...
