केजरीवाल पांच सितंबर को तमिलनाडु का दौरा करेंगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 अगस्त 2022। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पांच सितंबर को तमिलनाडु का दौरा करेंगे और वहां ‘स्कूल आफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी। अधिकारियों ने बताया कि तमिलनाडु सरकार ने केजरीवाल को न्योता दिया है। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘दिल्ली के मुख्यमंत्री पांच सितंबर को तमिलनाडु का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री केजरीवाल तमिलनाडु सरकार के ‘स्कूल आफ एक्सीलेंस’ और 15 मॉडल स्कूलों का शुभारंभ करेंगे।’’
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने इस साल अप्रैल में दिल्ली सरकार के एक स्कूल का दौरा किया था, जहां अधिकारियों ने उन्हें आप सरकार के तहत दिल्ली में शिक्षा प्रणाली में किए गए बदलाव के बारे में जानकारी दी थी। द्रविड मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) नेता स्टालिन ने कहा था कि उनकी सरकार दिल्ली की तरह दक्षिणी राज्य में मॉडल स्कूल बना रही है। उन्होंने केजरीवाल को उनका दौरा करने के लिए आमंत्रित किया था।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
