रूद्रपुर में गैस रिसाव, 20 से अधिक लोगों की तबीयत हुई खराब
देहरादून, मंगलवार, 30 अगस्त 2022। उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिला मुख्यालय रूद्रपुर में मंगलवार को एक सिलेंडर से गैस रिसाव होने से 20 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गयी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने बताया कि रूद्रपुर के आजाद नगर ट्रांजिट कैंप इलाके में गैस रिसाव होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने तत्काल बचाव और राहत कार्य शुरू किया । एसडीआरएफ के निरीक्षक बालम सिंह बजेली ने बताया कि 45-50 लीटर क्षमता के इस सिलेंडर का पाइप कट जाने से गैस रिसाव हो रहा था ।
उन्होंने बताया कि सिलेंडर को जंगल में ले जाया गया जिससे अप्रिय घटना होने से टल गयी । हालांकि, गैस के कारण करीब 20 से अधिक लोगों ने सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत की जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाकर उपचार दिया गया । अभी यह पता नहीं चला है कि जिस गैस का रिसाव हुआ, वह कौन सी थी ।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
