कमीज बताएगी आपके दिल का हाल
वह दिन शायद अब दूर नहीं, जब एक शर्ट आपके दिल का हाल बताएगी। कुछ खास किस्म के धागों से बुनी यह कमीज आपके दिल के कई राज जैसे ह्वदयगति, कैलोरी आदि की जानकारी आप तक पहुंचाता है। खासकर व्यायाम करते समय यह कप़डा काफी उपयोगी साबित होगा। इस खास किस्म के कप़डे को "ओमशिग्नल" नाम की एक कंपनी ने बनाया है। इस कप़डे में खास किस्म के उपकरण लगे हैं जो आपके दिल की स्थिति को विद्युतीय सिग्नल में बदल कर एक दूसरे उपकरण को भेजते हैं जिसे "लिटिल ब्लैक बॉक्स" का नाम दिया गया है। चूंकि कप़डे पर लगा उपकरण सीने के चारों ओर लगा रहता है, इसलिए यह ह्वदयगति के अलावा सांस लेते समय छाती के फूलने और सिकु़डने से जु़डी जानकारी भी देता है। यह कप़डा दिन के खत्म होने के बाद यह भी बताता है कि आपके पास और कितनी ऊर्जा बची है, ताकि उसके हिसाब से आप अगले दिन अपनी तैयारी कर सकें।
Similar Post
-
हिमालय की गोद में बसा कालापानी का रहस्यमयी मंदिर, जहां मंदिर से निकलती है काली नदी
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में, हिमालय की ऊंची-ऊंची चोटियों के बीच ...
-
देश का अनोखा साइकिल स्कूटर, आगे से स्कूटर, पीछे से साइकिल
जिले के लक्खोवाल के कक्षा आठवीं के एक छात्र ने अपने पिता के साथ मिलक ...
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
