मोदी सरकार की गलत नीतियों की वजह से महंगाई, बेरोजगारी बढ़ रही है: कांग्रेस
चंडीगढ़, सोमवार, 29 अगस्त 2022। कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र में मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। ओझा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘लोग अब कह रहे हैं कि ‘बहुत हुई महंगाई की मार, पलट दो मोदी सरकार’।’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि 2014 से पहले तक महंगाई जैसे मुद्दों पर मुखर रहे प्रधानमंत्री मोदी समेत अन्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं ने पिछले आठ साल से ‘पूरी तरह चुप्पी’ साध रखी है। ओझा ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, खाद्य पदार्थों और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम आम आदमी के दायरे से बाहर हो गये हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के समय तक जो रसोई गैस सिलेंडर 410 रुपये का होता था वह अब 1,053 रुपये का है। ओझा ने कहा, ‘‘पिछली संप्रग सरकार के समय अच्छी आर्थिक नीतियों की वजह से 27 करोड़ लोग गरीबी के दायरे से बाहर हुए थे, लेकिन भाजपा नीत सरकार के कार्यकाल में 23 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से नीचे चले गये हैं।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों को और आम आदमी से जुड़े विषयों को सड़क से संसद तक उठा रही है।
Similar Post
-
भारतीय नौसेना कोच्चि में 'ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2' आयोजित करेगी
कोच्चि, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। भारतीय नौसेना 20 से 23 जुलाई तक कोच ...
-
कांग्रेस ने त्रिपुरा में जनगणना कार्य से सरकारी शिक्षकों को हटाने की मांग की
अगरतला, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को मांग ...
-
छड़ी-मुबारक स्वामी अमरनाथ जी की वार्षिक यात्रा 29 जुलाई को होगी
श्रीनगर, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी क ...
