कांग्रेस महारैली को लेकर कांग्रेस आज करेगी 22 प्रेस कॉन्फ्रेंस
नई दिल्ली, सोमवार, 29 अगस्त 2022। कांग्रेस महंगाई के खिलाफ 4 सितंबर को दिल्ली में होने वाली अपनी महारैली के संदर्भ में आज देश भर में 22 जगह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। कांग्रेस सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इन प्रेस कॉन्फ्रेंस से पार्टी महंगाई के खिलाफ लोगों में जागरूकता पैदा कर उन्हें महारैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेगी। उन्होंने बताया कि इस क्रम में दिल्ली प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव बल्लव, देहरादून में अलका लांबा, गुवाहाटी में महिला कांग्रेस की प्रमुख नेट्टा डिसूजा, लखनऊ में सुप्रिया श्रेनेत, कोलकाता में डॉ अजय कुमार, जयपुर में जीतू पटवारी, मुंबई में पवन खेड़ा, पटना में अखिलेश प्रताप सिंह, शिमला में अभय दुबे, रायपुर में रागिनी नायक के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों की राजधानियों में कांग्रेस प्रवक्ता प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
