ग्यारहवीं एवं 12 वीं बटालियन आरएसी(आई.आर) का परीक्षा परिणाम घोषित
जयपुर, सोमवार, 29 अगस्त 2022। आरएसी 12वीं बटालियन (आई.आर) विकासपुरी नई दिल्ली के कॉनिस्टेबल(सामान्य) के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आयोजित लिखित भर्ती परीक्षा 2021 में सफल अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। कार्यालय कमाण्डेन्ट 12 वीं बटालियन श्री सुरेन्द्र सिंह, आई.पी.एस की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी सफल अभ्यर्थियों की वर्गवार प्रोविजनल परीक्षा परिणाम राजस्थान पुलिस की वैबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम इस साइट पर देखा जा सकता है। साथ ही सफल अभ्यर्थियों के रोल नम्बरों की सूची 12 वीं बटालियन आरएसी(आई आर) विकासपुरी नई दिल्ली के प्रशासनिक भवन के मुख्य प्रवेश द्वार के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा करवा दिया गया है।
ग्यारहवीं बटालियन आरएसी वजीराबाद का भी परीक्षा परिणाम जारी किया
इसी तरह कॉनिस्टेबल भर्ती परीक्षा-2021 ग्यारहवीं बटालियन आर.ए.सी(आई आर) वजीराबाद दिल्ली के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया गया है। कमान्डेन्ट श्री सुरेन्द्र सिंह, आई.पी.एस ने बताया कि उक्त सूचना भी विभागीय वैबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। साथ ही कार्यालय के सूचना बोर्ड पर भी चस्पा कर दी गई है।
Similar Post
-
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य परीक्षा पर लगी रोक हटाई
जबलपुर, शुक्रवार, 19 जून 2026। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने मध्य ...
-
यूपीएससी: भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा के लिए 1,000 से अधिक अभ्यर्थी चयनित
संघ लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को कहा कि भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा ...
-
ओडिशा में 18 जून से खुलेंगे सभी स्कूल, भीषण गर्मी के बाद ग्रीष्मावकाश समाप्त
भुवनेश्वर, सोमवार, 15 जून 2026। ओडिशा के स्कूल एवं जनशिक्षा मंत ...
