पूर्व उपराष्ट्रपति नायडू हुए ब्रिटेन की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना
नई दिल्ली, रविवार, 28 अगस्त 2022। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू रविवार को ब्रिटेन की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। इस दौरान वह वहां भारतीय प्रवासियों द्वारा आयोजित कई सार्वजनिक कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। नायडू के करीबी सूत्रों ने बताया कि पूर्व उपराष्ट्रपति 29 अगस्त को लेखक, विद्वान और भाषाविद् जी. वेंकैट राममूर्ति पंतुलु की जयंती मनाने के लिए तेलुगु एसोसिएशन ऑफ लंदन द्वारा आयोजित एक समारोह को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि नायडू 31 अगस्त को ब्रिटेन में स्वामीनारायण आंदोलन की शाखाओं में से एक, अनुपम मिशन द्वारा आयोजित एक समारोह में ब्रिटेन में हिंदू समुदाय के लिए पहले एवं अत्याधुनिक ‘ओम्’ शवदाहगृह की आधारशिला रखेंगे। कई लाख पाउंड की लागत से निर्मित, ओम् शवदाहगृह ब्रिटेन में हिंदू, जैन और सिख समुदायों के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करेगा।
पूर्व उपराष्ट्रपति का एक सितंबर को ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ (ओएफबीजेपी) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है और उनका तीन सितंबर को भारत लौटने का कार्यक्रम है। उपराष्ट्रपति के रूप में नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो गया था।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
