मालदीव के विदेश मंत्री भारत पहुंचे
नई दिल्ली, रविवार, 28 अगस्त 2022। मालदीव के विदेश मंत्री एवं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद रविवार को आधिकारिक यात्रा पर यहां पहुंचे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया,‘‘ संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष एवं मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद का दिल्ली में स्वागत है।’’ शाहिद के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखंड, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और अन्य लोगों से मुलाकात का कार्यक्रम है। मालदीव के विदेश मंत्री की यात्रा राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह की यहां की यात्रा के लगभग एक माह बाद हो रही है। सोलिह की यात्रा के दौरान दोनों पक्षों ने साइबर सुरक्षा, आवास और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने के लिए छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
