कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर को, अधिसूचना 22 सितंबर को जारी होगी
नई दिल्ली, रविवार, 28 अगस्त 2022। कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा और इसकी अधिसूचना 22 सितंबर को जारी होगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 24 सितंबर को आरंभ होगी और इसकी आखिरी तिथि 30 सितंबर होगी। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में इस चुनाव कार्यक्रम को मंजूरी दी गई। सीडब्ल्यूसी ने पिछले साल जिस कार्यक्रम को मंजूरी दी थी, उसके मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच पूरी की जानी थी। राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी पार्टी की कमान संभाल रही हैं।
Similar Post
-
भारतीय नौसेना कोच्चि में 'ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2' आयोजित करेगी
कोच्चि, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। भारतीय नौसेना 20 से 23 जुलाई तक कोच ...
-
कांग्रेस ने त्रिपुरा में जनगणना कार्य से सरकारी शिक्षकों को हटाने की मांग की
अगरतला, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को मांग ...
-
छड़ी-मुबारक स्वामी अमरनाथ जी की वार्षिक यात्रा 29 जुलाई को होगी
श्रीनगर, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी क ...
