कुमकुम ने लिया मुख्यमंत्री से आशीर्वाद
जयपुर, रविवार, 28 अगस्त 2022। जोधपुर की कुमकुम ने आज अपने 7वें जन्मदिन पर अपने परिवार सहित मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। श्री गहलोत के निर्देश पर कुमकुम का पिछले साल मुख्यमंत्री राहत कोष से निःशुल्क कॉकलियर इम्पलांट करवाया गया था। मुख्यमंत्री ने कुमकुम से मिलकर संतोष जताया कि वह अब ठीक से बोलने-सुनने के साथ ही स्कूल भी जाने लगी है। कुमकुम के माता-पिता ने श्री गहलोत का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से आज कॉकलियर इम्पलांट जैसी महंगी प्रक्रिया राजस्थान में निःशुल्क उपलब्ध है।
Similar Post
-
राज्यसभा में आप सांसद ने मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की मांग की, निजी अस्पतालों पर साधा निशाना
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभ ...
-
आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता एच.एस. फूलका भाजपा में शामिल
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अध ...
-
ईडी ने आपराधिक गिरोह के खिलाफ कोलकाता में छापे मारे
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुध ...
