मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 36 नये थाने खोलने की दी मंजूरी
भुवनेश्वर, शनिवार, 27 अगस्त 2022। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में 36 नये थानों की स्थापना के प्रस्ताव को शनिवार को मंजूरी दी। इनमें से एक थाना भुवनेश्वर में खुलेगा। ये नये थाने बेहतर पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ खुलेंगे और कानून व्यवस्था की स्थिति के त्वरित प्रबंधन में मददगार होंगे। इन 36 नये थानों के चालू हो जाने के बाद राज्य में थानों की संख्या बढ़कर 648 हो जाएगी। यहां मैत्री विहार में नया थाना खुलेगा। पटनायक ने नये थानों के वास्ते निरीक्षकों एवं अन्य पदों के लिए 563 नये पदों को भी मंजूरी दी। उन्होंने गृह विभाग को निर्देश दिया कि नये थाने यथाशीघ्र चालू हो जाने चाहिए। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि वर्तमान थानों को विभाजित कर तथा चौकियों का उन्नयन कर नये थाने खोले जा रहे हैं।
Similar Post
-
भारतीय नौसेना कोच्चि में 'ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2' आयोजित करेगी
कोच्चि, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। भारतीय नौसेना 20 से 23 जुलाई तक कोच ...
-
कांग्रेस ने त्रिपुरा में जनगणना कार्य से सरकारी शिक्षकों को हटाने की मांग की
अगरतला, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को मांग ...
-
छड़ी-मुबारक स्वामी अमरनाथ जी की वार्षिक यात्रा 29 जुलाई को होगी
श्रीनगर, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी क ...
