जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में लापता विदेशी पर्यटक को सेना ने बचाया
जम्मू, शनिवार, 27 अगस्त 2022। सेना ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में हंगरी के एक लापता पर्यटक को बचाया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विदेशी पर्यटक को ढूंढने के लिए 30 घंटे तक तलाश अभियान चलाया गया और उन्हें दुल गांव से बचाया गया। प्रवक्ता ने बताया, ”पर्वतारोहण के दौरान पर्यटक हिमालय पर्वतमाला में उमसिला दर्रे में रास्ता भटक गये। भारतीय वायु सेना उन्हें इलाज के लिए विमान में उधमपुर ले गई।” पर्वतारोही एक्कोस वर्म्स ने समय पर उनकी रक्षा करने के लिए सेना को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ”मैं बहुत मुश्किल स्थिति में था…मैं भारतीय सेना का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे ढूंढ निकाला और मुझे सुरक्षित स्थान पर ले गए।”
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
