जम्मू-कश्मीर में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए
जम्मू, शनिवार, 27 अगस्त 2022। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में शनिवार को भूकंप के दो हल्के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के दोनों झटके सुबह में साढ़े चार घंटे के अंतराल में आए और इनकी तीव्रता क्रमश: 2.9 और 3.4 दर्ज की गई। अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार से लेकर अब तक जम्मू के डोडा, किश्तवाड़, कटरा (रियासी) और उधमपुर जिलों में कम तीव्रता के कुल 13 भूकंप आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि भूकंप से हालांकि जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, तड़के 4.32 बजे आए पहले भूकंप का केंद्र भद्रवाह शहर से 26 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। उन्होंने बताया कि दूसरा भूकंप सुबह 9.06 बजे आया, जिसका केंद्र डोडा से पांच किलोमीटर दक्षिण-पू्र्व में पांच किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
Similar Post
-
दिल्ली के उपराज्यपाल ने की ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा
नई दिल्ली, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत ...
-
तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय ने भ्रष्टाचार की फाइलें होने का दावा करते हुए विपक्ष को कड़ी चेतावनी दी है
चेन्नई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। तमिलनाडु विधानसभा के मानसून सत् ...
-
जनरल सेठ ने नेपाल में नौ पूर्व सैनिकों को 'योद्धा सेवा सम्मान' से किया सम्मानित
नई दिल्ली, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने न ...
