कम मांग से वायदा बाजार में कच्चा तेल नीचे
कच्चा तेल वायदा शुक्रवार को 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,436 रुपये प्रति बैरल के भाव पर आ गया। कमजोर मांग के कारण कारोबारियों के अपने सौदों में कटौती से यह कमी आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर डिलिवरी के लिए कच्चा तेल 34 रुपये या 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,436 रुपये प्रति बैरल पर आ गया। इसमें 4,640 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.75 प्रतिशत बढ़कर 93.21 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 100.01 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
