बारामूला में मुठभेड़ में तीन घुसपैठिये मारे गये
श्रीनगर, गुरुवार, 25 अगस्त 2022। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा के पास गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में कम से कम तीन सशस्त्र घुसपैठिये मारे गये। आधिकारिक सूत्रों आज यहां बताया कि सुरक्षाबलों ने घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया है। जवानों ने उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में सीमा के पास संदिग्ध हरकत देखी। सूत्रों ने बताया कि जवानों ने घुसपैठियों को ललकारा तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में अब तक तीन घुसपैठिए मारे गए। इलाके से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों में सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ की कोशिशों में तेजी देखी गई है। सेना ने पिछले चार दिनों में जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ के कम से कम तीन प्रयासों को विफल किया है।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
