राजस्थान ललित कला अकादमी में अध्यक्ष एवं सदस्यों का मनोनयन
जयपुर, बुधवार, 24 अगस्त 2022। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर राजस्थान ललित कला अकादमी, जयपुर में अध्यक्ष एवं सदस्यों का मनोनयन किया गया है। इस संबंध में कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की ओर से जारी आदेशानुसार श्री लक्ष्मण व्यास को अकादमी का अध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार अकादमी की आम सभा के सदस्य के रूप में श्री मदन मीणा (कोटा), श्री शाहीद परवेज़ (उदयपुर), श्री मनोज टेलर (टोंक), श्री मूलाराम गहलोत(जोधपुर) एवं श्री अजय सक्सेना(जयपुर) को मनोनीत किया है। जबकि वित्त समिति के सदस्य के रूप में श्री चंद्र शेखर सैन का मनोनयन किया है।
Similar Post
-
भारतीय नौसेना कोच्चि में 'ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2' आयोजित करेगी
कोच्चि, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। भारतीय नौसेना 20 से 23 जुलाई तक कोच ...
-
कांग्रेस ने त्रिपुरा में जनगणना कार्य से सरकारी शिक्षकों को हटाने की मांग की
अगरतला, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को मांग ...
-
छड़ी-मुबारक स्वामी अमरनाथ जी की वार्षिक यात्रा 29 जुलाई को होगी
श्रीनगर, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी क ...
