जदयू के देवेश चंद्र ठाकुर का बिहार विधान परिषद का सभापति निर्विरोध चुना जाना तय
पटना, बुधवार, 24 अगस्त 2022। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री देवेश चंद्र ठाकुर का बिहार विधान परिषद का सभापति निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। विधान परिषद में सभापति पद के लिए नामांकन की निर्धारित समयसीमा बुधवार बारह बजे दिन तक श्री देवेश चंद्र ठाकुर के पक्ष में पांच सेट में नामजदगी का पर्चा दाखिल किया गया। किसी अन्य उम्मीदवार के नामांकन दाखिल नहीं करने के कारण श्री ठाकुर का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा गुरुवार को सदन के अंदर ही की जाएगी। बिहार विधान परिषद में सभापति का पद काफी समय से रिक्त था। कार्यकारी सभापति के रूप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अवधेश नारायण सिंह काम कर रहे थे। इस वर्ष नौ अगस्त को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ 10 अगस्त को महागठबंधन की सरकार बनाने के बाद से तय माना जा रहा था कि परिषद के सभापति पद की जिम्मेवारी महागठबंधन के ही किसी सदस्य को दी जाएगी।
Similar Post
-
केंद्र अपनी विफलताओं के लिए पश्चिम एशिया संघर्ष को जिम्मेदार ठहराएगा: ईंधन के दाम में वृद्धि पर मान
चंडीगढ़, मंगलवार, 19 मई 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ...
-
उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे: अदालत ने उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज की
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने 2020 में उत्तर- ...
-
ऑपरेशन सिंदूर 'स्मार्ट पावर' की संपूर्ण अभिव्यक्ति थी : सेना प्रमुख
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवे ...
