पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया
जयपुर, बुधवार, 24 अगस्त 2022। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुधवार को झालावाड़, कोटा और बारां जिलों में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। राजे ने अपने बेटे और झालावाड़-बारां से सांसद दुष्यंत सिंह के साथ हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों का सर्वेक्षण किया। उल्लेखनीय है कि भारी बारिश, नदियों में जलस्तर बढ़ने व बांधों के गेट खोले जाने के कारण कोटा संभाग में कई इलाकों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए है। वहीं, कई आवासीय इलाके पानी में डूब गए और बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया पड़ा। इससे सबसे अधिक कोटा, झालावाड़ और बूंदी जिले प्रभावित हुए हैं।
Similar Post
-
भारतीय नौसेना कोच्चि में 'ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2' आयोजित करेगी
कोच्चि, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। भारतीय नौसेना 20 से 23 जुलाई तक कोच ...
-
कांग्रेस ने त्रिपुरा में जनगणना कार्य से सरकारी शिक्षकों को हटाने की मांग की
अगरतला, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को मांग ...
-
छड़ी-मुबारक स्वामी अमरनाथ जी की वार्षिक यात्रा 29 जुलाई को होगी
श्रीनगर, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी क ...
