तमिलनाडु सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत, पांच अन्य घायल
सलेम, मंगलवार, 23 अगस्त 2022। तमिलनाडु में मंगलवार तड़के सेलम-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर अत्तूर के पास एक निजी ओमनी बस और मिनी वैन की टक्कर में चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आज यहां बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब नामक्कल और सलेम जिलों के निवासी एक वैन में एक परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अत्तूर जा रहे थे इसी दौरान सेलम-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर अत्तूर के पास एक यात्री बस से उनकी वैन की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान एस. दंशिका (11), एस. सरन्या (23), एस. सुगन्या (27), एम. संध्या (23), ए. राम्या (25) और ए. राजेश (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से वैन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें सलेम सरकारी मोहन कुमारमंगलम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
Similar Post
-
एसआईआर के जरिये लोगों का मताधिकार छीन रही है केंद्र सरकार: थरूर
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ...
-
मादक पदार्थ और साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठा रही है तेलंगाना सरकार: रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रे ...
-
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बस खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
जम्मू, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में ...
