गुजरात में बोले CM केजरीवाल- मनीष सिसोदिया दुनिया के सबसे बड़े शिक्षा मंत्री, ‘भारत रत्न’ के हकदार
अहमदाबाद, सोमवार, 22 अगस्त 2022। गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार-प्रसार शुरू कर दी है। इस दौरान अहमदाबाद पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई रेड की आलोचना करते हुए कहा है कि डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को भारत रत्न मिलना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने (मनीष सिसोदिया ने) सरकारी स्कूलों में सुधार किया, जो अन्य पार्टियां 70 सालों में नहीं कर पाईं। ऐसे व्यक्ति को भारत रत्न मिलना चाहिए। पूरे देश की शिक्षा प्रणाली उन्हें सौंप दी जानी चाहिए, लेकिन इसके बजाय, उन्होंने उन पर सीबीआई छापेमारी की गई है।
उन्होंने कहा कि गुजरात के लोग बहुत दु:खी हैं। 27 साल की बीजेपी की सरकार में अहंकार आ गया है। हम पॉजिटिव कैम्पेन चला रहे हैं। हम बता रहे हैं कि अलग-अलग वर्ग के लिये क्या करेंगे। आज भी हम शिक्षा और स्वास्थ्य की गारंटी देने जा रहे हैं। आज हमारे साथ दुनियाभर के सबसे अच्छे शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को मैं अपने साथ लेकर आया हूं। न्यू यॉर्क टाइम्स ने भी माना कि वो दुनिया के सबसे बेहतर शिक्षा मंत्री हैं।
Similar Post
-
भारतीय नौसेना कोच्चि में 'ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2' आयोजित करेगी
कोच्चि, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। भारतीय नौसेना 20 से 23 जुलाई तक कोच ...
-
कांग्रेस ने त्रिपुरा में जनगणना कार्य से सरकारी शिक्षकों को हटाने की मांग की
अगरतला, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को मांग ...
-
छड़ी-मुबारक स्वामी अमरनाथ जी की वार्षिक यात्रा 29 जुलाई को होगी
श्रीनगर, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी क ...
