तेज रफ्तार कैंटर ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, पांच की मौत
बागपत, सोमवार, 22 अगस्त 2022। उत्तर प्रदेश में बागपत के बालैनी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कैंटर ने एक मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी है और इस दुर्घटना में दंपती के साथ तीन बच्चियों की मौत हो गयी है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि दुर्घटना बालैनी थाना क्षेत्र के मवीकला टोल के पास की है। रविवार देर रात हुई इस दुर्घटना में बागपत के डौला गांव निवासी फतेह पुत्र लियाकत (35),पत्नी तब्बसुम (30) और उनकी तीन बेटियों इलमा (08), इकरा (06) और माहिरा(05) की मौत हो गयी है। फतेह मोटरसाईकिल पर परिवार के साथ मेरठ से अपने गांव डोला जा रहा था।
पत्नी तब्बसुम गर्भवती थी। जब ये लोग मवीकला टोल के पास पहुंचे तो मोटरसाइकिल में एक तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर ही दम्पत्ति व तीनों बच्चियों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद कैंटर चालक वहां से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस उपाधीक्षक विजय चौधरी ने बताया कि पुलिस ने कैंटर चालक इरशाद का पीछा करके उसको गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर डौला गांव से उनके परिजन व काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए थे। मृतक फतेह के घर में अब केवल उसकी सबसे बड़ी बेटी फरहा(10) वर्ष ही रह गई है।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
