सोने की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को बहुमूल्य धातुओं के भाव टूट गए। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। सोने का भाव 315 रुपये टूटकर 51,679 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,994 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 635 रुपये के नुकसान से 55,416 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव नुकसान के साथ 1,737 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी 18.90 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘डॉलर के मजबूत होने तथा फेडरल रिजर्व के कई अधिकारियों द्वारा आक्रामक रुख का संकेत दिए जाने के बाद सोने के दाम नीचे आए।’’
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
