महाधिवक्ता कार्यालय में 58 नये विधिक अधिकारियों के पद एससी के लिए आरक्षित होंगे: भगवंत मान
चंडीगढ़, शनिवार, 20 अगस्त 2022। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) कार्यालय में 58 नये विधिक अधिकारियों के पद अनुसूचित जाति (एससी) के अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित किये जाने की रविवार को घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन पदों को आने वाले दिनों में भरा जाएगा। मान ने कहा, ‘‘जब मैंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और मैंने अधिकारियों से पूछा कि क्या महाधिवक्ता कार्यालय में आरक्षण का कोई प्रावधान है, तो उन्होंने ना में जवाब दिया था।’’
उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, जब मैंने उनसे पूछा कि क्या हम इसके लिए प्रावधान कर सकते हैं, तो उन्होंने कहा कि सरकार ऐसा फैसला कर सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महावधिवक्ता कार्यालय में सृजित किए जा रहे 58 नये पद अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित होंगे। उन्होंने कहा कि यह फैसला कानूनी विशेषज्ञों से परामर्श कर लिया गया है। मान ने कहा कि पंजाब देश का पहला राज्य होगा जहां पर एससी समुदाय से आने वाले वकीलों के लिए ऐसे प्रावधान होंगे। मान ने यह घोषणा विधिक अधिकारियों की नियुक्ति के मुद्दे पर वाल्मिकी समुदाय के सदस्यों के साथ हुई बैठक के एक दिन बाद की है।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
