एफआईआई का रुख तय करेगा बाजार की चाल
देश में जुलाई में महंगाई में कमी से उत्साहित निवेशकों की लिवाली की बदौलत बीते सप्ताह तेजी पर रहे शेयर बाजार की चाल अगले सप्ताह विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के रुख से तय होगी। बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 183.37 अंक चढ़कर सप्ताहांत पर 59646.15 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 60.3 अंक की मामूली बढ़त लेकर 17758.45 अंक पर रहा। समीक्षाधीन सप्ताह दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई की छोटी और मझौली कंपनियों में भी लिवाली हुई। मिडकैप 200.52 अंक की तेजी लेकर 24965.57 अंक और स्मॉलकैप 269.47 अंक मजबूत होकर 28175.38 अंक पर रहा। विश्लेषकों के अनुसार, बीते सप्ताह कारोबार के अंतिम दिन शु्क्रवार को एफआईआई ने ऊंचे भाव पर जमकर मुनाफावसूली की है, जिससे शेयर बाजार की लगातार जारी तेजी थम गई। ऐसे में अगले सप्ताह भी बाजार पर मुनाफावसूली का दबाव दिख सकता है। इस बीच छोटे निवेशकों के लिए बेहतर होगा कि वे सतर्कता बरतें।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
