कपिल सिब्बल ने CBI पर साधा निशाना, कहा – ‘पिंजरे का तोता अब आजाद हो गया’
नई दिल्ली, शनिवार, 20 अगस्त 2022। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल शनिवार को CBI पर हमला बोला है। उन्होंने सीबीआई को ‘पिंजरे का तोता’ बताया है। उन्होंने जांच एजेंसी की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा है। शुक्रवार को सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति को लेकर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर छापामार कार्रवाई की थी। सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘सीबीआई, कभी एक पिंजरे का तोता रहा, अब आजाद हो गया है।’ उन्होंने लिखा कि इसके पंख भगवा हो गए हैं। साथ ही सिब्बल ने प्रवर्तन निदेशालय को भी सीबीआई के पंख करार दिया है। उन्होंने लिखा, ‘इसका मालिक जो कहता है, वह तोता करता है।’ शुक्रवार को भी उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर हुई कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। शुक्रवार को सिसोदिया के आवास पर हुई सीबीआई की जांच देर शाम तक चली। आप नेता ने बताया है कि जांच एजेंसी ने उनका कंप्यूटर और मोबाइल फोन ले लिया है। इधर, संजय सिंह, राघव चड्ढा समेत बड़े आप नेताओं का सरकार पर हमला जारी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाए जा रहे हैं कि सरकार दिल्ली के विकास मॉडल को निशाना बना रही है।
Similar Post
-
भारतीय नौसेना कोच्चि में 'ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2' आयोजित करेगी
कोच्चि, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। भारतीय नौसेना 20 से 23 जुलाई तक कोच ...
-
कांग्रेस ने त्रिपुरा में जनगणना कार्य से सरकारी शिक्षकों को हटाने की मांग की
अगरतला, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को मांग ...
-
छड़ी-मुबारक स्वामी अमरनाथ जी की वार्षिक यात्रा 29 जुलाई को होगी
श्रीनगर, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी क ...
