बिरला ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली, शनिवार, 20 अगस्त 2022। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में सांसदों ने शनिवार को यहां पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बिरला ने संसद के सेंट्रल हॉल में पूर्व पीएम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खडग़े, के सी वेणुगोपाल, जयराम रमेश और राजीव शुक्ला समेत कई अन्य लोग भी मौजूद थे। इससे पहले दिन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ यहां वीर भूमि में पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने ट्विटर पर अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री गांधी को याद करते हुए लिखा, पापा आप हर पल मेरे दिल में मेरे साथ हैं। मैं हमेशा उस सपने को पूरा करने की कोशिश करूंगा जो आपने देश के लिए देखा था।
Similar Post
-
भारतीय नौसेना कोच्चि में 'ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2' आयोजित करेगी
कोच्चि, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। भारतीय नौसेना 20 से 23 जुलाई तक कोच ...
-
कांग्रेस ने त्रिपुरा में जनगणना कार्य से सरकारी शिक्षकों को हटाने की मांग की
अगरतला, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को मांग ...
-
छड़ी-मुबारक स्वामी अमरनाथ जी की वार्षिक यात्रा 29 जुलाई को होगी
श्रीनगर, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी क ...
