पुलिस को मिली बड़ी सफलता
- दिल्ली से हवाला एजेंट को किया गिरफ्तार, कश्मीर में आतंकियों को जुटाता था फंड
नई दिल्ली, शुक्रवार, 19 अगस्त 2022। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जॉइंट ऑपरेशन के तहत दिल्ली के तुर्क गेट से हवाला एजेंट को गिरफ्तार कर लिया है। यह एजेंट लश्कर और अल बद्र जैसे आतंकी संगठनों को हवाला के जरिए रकम मुहैया करवाता था। मोहमद यासीन नाम के इस हवाला ऑपरेटर ने कश्मीर के एक आतंकी को 10 लाख रुपये ट्रांसफर भी किए थे, जो बाद में आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए गए है। बता दें कि तुर्क गेट में रहने वाला मोहम्मद यासीन आतंकवादी संगठनों लश्कर और अल बद्र के एजेंट के रूप में काम कर था। आरोपी ने 10 लाख रुपये जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों के उपयोग के लिए भेजे गए थे जिसे भेजे गए थे उसका नाम अब्दुल हामिद मीर है जो कि एक आतंकवादी है।
Similar Post
-
एसआईआर के जरिये लोगों का मताधिकार छीन रही है केंद्र सरकार: थरूर
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ...
-
मादक पदार्थ और साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठा रही है तेलंगाना सरकार: रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रे ...
-
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बस खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
जम्मू, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में ...
