रोहिंग्या मामले पर सरकार में असमंजस देश के लिए कलंक: शशि थरूर
नई दिल्ली, गुरुवार, 18 अगस्त 2022। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने राष्ट्रीय राजधानी में रोहिंग्या मुसलमानों को बसाने संबंधी विवाद के बीच बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि इस मामले में सरकार के भीतर असमंजस की स्थिति राष्ट्र के लिए कलंक है। उन्होंने दिल्ली में मौजूद रोहिंग्या शरणार्थियों से जुड़ी एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘केंद्र सरकार में असमंजस की स्थिति उस राष्ट्र के लिए कलंक है जिसने संयुक्त राष्ट्र संघ की शरणार्थी एजेंसी की कार्यकारी समिति में सेवाएं दी हैं।’’ थरूर ने कहा, हमारी मानव सेवा की गौरवान्वित करने वाली परंपरा रही है जिसमें शरणार्थियों का स्वागत किया जाता है और उन्हें स्वीकारा जाता है ।
भाजपा, कृपया भारतीय सभ्यता के साथ विश्वासघात मत करो। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा था कि रोहिंग्या शरणार्थियों को बाहरी दिल्ली में स्थित बक्करवाला के अपार्टमेंट में भेजा जाएगा और उन्हें मूलभूत सुविधाएं तथा पुलिस सुरक्षा भी मुहैया की जाएगी। बाद में, गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा, अवैध विदेशी रोहिंग्याओं के संबंध में मीडिया के कुछ वर्गों में आये समाचार के संबंध में, यह स्पष्ट किया जाता है कि गृह मंत्रालय ने दिल्ली के बक्करवाला में रोहिंग्या मुसलमानों को ईडब्ल्यूएस फ्लैट प्रदान करने का कोई निर्देश नहीं दिया है। साथ ही, अरविंद केजरीवाल सरकार से अवैध विदेशियों को उनके मौजूदा स्थान पर ही रखा जाना सुनिश्चित करने को कहा जाता है।
Similar Post
-
आंध्र प्रदेश सरकार ने इमामों और मुअज्जिनों के लिए 45 करोड़ रुपये का मानदेय जारी किया
अमरावती, मंगलवार, 17 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश सरकार ने राष्ट्रव ...
-
आयोग ने विधानसभा चुनावों और उपचुनावों के लिए 1,100 से अधिक पर्यवेक्षकों को तैनात किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 मार्च 2026। निर्वाचन आयोग ने अप्रैल में ह ...
-
कश्मीर भर में शब-ए-क़द्र को धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया
श्रीनगर, मंगलवार, 17 मार्च 2026। कश्मीर में 'शब-ए-कद्र' यानी रह ...
