भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत
- कोर्ट ने जल्द सुनवाई करने से किया इनकार
नई दिल्ली, गुरुवार, 18 अगस्त 2022। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। हाईकोर्ट ने शाहनवाज हुसैन के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में FIR दर्ज करने के आदेश दिल्ली पुलिस को दिए थे। हाईकोर्ट के इस आदेश को चुनौती देते हुए शाहनवाज हुसैन सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे, सुप्रीम कोर्ट से भी उन्हें निराशा हाथ लगी। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया। हालांकि, SC ने कहा है कि अगले हफ्ते सुनवाई की जाएगी। माना जा रहा है कि शाहनवाज हुसैन के खिलाफ तब तक FIR दर्ज हो सकती है। दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट ने एक पुराने मामले में पुलिस को शाहनवाज हुसैन के खिलाफ रेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करने का आदेश दिया है। इतना ही नहीं कोर्ट ने पुलिस को इस मामले में जांच 3 महीने में पूरी करने के लिए कहा है। शाहनवाज इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुचे थे।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
