कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री

img

नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में राहत एवं पुनर्वास अभियान के लिये अपने कई स्वयंसेवियों को राहत सामग्री के साथ पड़ोसी देश में भेजा है। सेवा दल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, संगठन के स्वयंसेवियों को असम, बिहार, मध्य प्रदेश के चित्रकूट, प्रयागराज और पड़ोसी देश नेपाल में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए भेजा गया है। संगठन ने नेपाल में भी राहत सामग्री भेजी है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि राहत दल प्रभावित परिवारों को राशन उपलब्ध कराने, अस्थायी आवास तैयार कराने और जरूरत के अनुसार अन्य सहायता मुहैया कराने का प्रयास कर रहे हैं। सेवा दल के प्रमुख श्रीनिवास बी.वी. ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निर्देश पर राहत कार्य में जुटे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आपदा सरहदें नहीं देखती। यह वक्त अपने पीड़ित भाई-बहनों के साथ खड़े होने का है। मुसीबत की इस घड़ी में हम अपने हिस्से की मदद का हाथ बढ़ाते रहेंगे।’’

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement