लगातार आठवें दिन चढ़ा शेयर बाजार
वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर रियल्टी, पावर, कैपिटल गुड्स, बैंकिंग और यूटिलिटीज समेत बारह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत सेंसेक्स और निफ्टी आज लगातार आठवें दिन भी बढ़त पर रहे। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 37.87 अंक बढ़कर 60298 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 12.25 अंक उठकर 17965.50 अंक पर रहा। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.42 प्रतिशत की तेजी लेकर 25,286.51 अंक और स्मॉलकैप 0.34 प्रतिशत चढ़कर 28,438.57 अंक पर पहुंच गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3540 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1905 में लिवाली जबकि 1489 में बिकवाली हुई वहीं 146 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 24 कंपनियां हरे जबकि 25 लाल निशान पर रहीं वहीं एक के भाव अपरिवर्तित रहे। बीएसई के बारह समूह में तेजी जबकि शेष सात समूह गिरावट पर रहे। इस दौरान इंडस्ट्रियल्स 0.90, दूरसंचार 0.57, यूटिलिटीज 1.09, बैंकिंग 0.68, कैपिटल गुड्स 0.91, पावर 0.96 और रियल्टी समूह के शेयर 1.76 प्रतिशत मजबूत रहे। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.01, जापान का निक्केई 0.96, हांगकांग का हैंगसेंग 0.80 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.46 प्रतिशत टूट गया जबकि जर्मनी का डैक्स 0.94 प्रतिशत चढ़ गया।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
