एसएमएस टाउन हॉल में बनने वाला संग्रहालय अंतरराष्ट्रीय स्तर का हो- मुख्य सचिव
जयपुर, मंगलवार, 16 अगस्त 2022। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने कहा कि जयपुर के जलेब चौक स्थित एसएमएस टाउन हॉल, पुराने विधानसभा भवन में बनने वाला ‘राजस्थान हेरिटेज संग्रहालय‘ पूरे राजस्थान की कला व संस्कृति को प्रस्तुत करने वाला और अंतरराष्ट्रीय स्तर का होना चाहिए। मुख्य सचिव मंगलवार को शासन सचिवालय में कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा एसएमएस टाउन हॉल में बनने वाले संग्रहालय के संदर्भ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं।
श्रीमती शर्मा ने कहा कि संग्रहालय में जयपुर और राजस्थान की कला एवं संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की आधुनिक तकनीक, ऑगमेंटेड रियलिटी, वर्चुअल रियलिटी का उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में बन रहा यह संग्रहालय आधुनिकतम तकनीकों से लैस हो लेकिन राजस्थान के प्रत्येक क्षेत्र की क्षेत्रीयता, चित्रकला, स्कल्पचर, स्मारकों, कला, संस्कृति, रहन-सहन, खानपान आदि की विशेषताओं को समाहित करने वाला भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संग्रहालय की प्रत्येक गैलेरी थीम आधारित और पर्यटकों को वास्तविकता का अनुभव प्रदान करने वाली होनी चाहिए।
बैठक में संग्रहालय में बनने वाले प्रत्येक तल और उसके वर्चुअल स्वरूप का पावर पॉइंट के माध्यम से प्रस्तुतीकरण दिया गया। उल्लेखनीय है कि एसएमएस टाउन हॉल में संग्रहालय बनाने का कार्य आमेर डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट आथॉरिटी द्वारा किया जा रहा है। बैठक में कला, साहित्य संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्राी राठौड़ तथा पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक डॉ महेंद्र खडगावत उपस्थित थे।
Similar Post
-
एसआईआर के जरिये लोगों का मताधिकार छीन रही है केंद्र सरकार: थरूर
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ...
-
मादक पदार्थ और साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठा रही है तेलंगाना सरकार: रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रे ...
-
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बस खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
जम्मू, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में ...
