कांग्रेस के तीन बड़े ऐलान
- किसानों का 3 लाख तक कर्ज होगा माफ, बेटियों की पढ़ाई मुफ्त, लागू होगी गौधन न्याय योजना
अहमदाबाद, शुक्रवार, 12 अगस्त 2022। गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा ऐलान कर दिया है। पार्टी ने किसानों को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि गुजरात में अगर हम विधानसभा चुनाव जीतते हैं और सरकार बनाते हैं तो सबसे पहले किसानों के हित में फैसला करेंगे। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और पूर्व केंद्रीय मंत्री भरत सिंह सोलंकी ने शुक्रवार को कहा कि और राज्य के किसानों का 3 लाख तक का कर्जा माफ किया जाएगा।
कांग्रेस ने कहा कि किसानों का 3 लाख तक का कर्जा करने का निर्णय कैबिनेट की पहली बैठक में ही लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही किसानों के लिए जो जरूरी चीज हैं, जिसमें फर्टिलाइजर, बीज आदि पर जीएसटी लगती है। उसे कम करने या हटाने के लिए योजना बनायी जाएगी। कांग्रेस ने कहा कि किसानों के लिए हमारी जो योजनाएं थीं और हमारी सरकार में किसानों को जो रियायत दी गई थी, वो हमने करके दिखाया है। कांग्रेस शासित राज्यों में किसानों के लिए जो योजनाओं में लाभ दे रहे हें, वैसे ही गुजरात में सरकार आने के बाद लागू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य में लड़कियों को मुफ्त में शिक्षा दी जाएगी और राज्य में 10 घंटे के लिए मुफ्त बिजली, बीमारियों और प्राकृतिक आपदाओं में राहत देने और गुजरात में गौधन न्याय योजना लागू करेगी।
बता दें गुजरात में इसी साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। राज्य में पिछले 27 साल से बीजेपी का राज्य है, ऐसे में कांग्रेस अब सत्ता में वापसी के लिए हर तरह से तैयारी करने में जुटी है। पिछली बार पार्टी ने अपने प्रदर्शन में जबरदस्त सुधार किया था और बीजेपी को 100 का आंकड़ा पार करने से रोकने में कामयाब हो गई थी।
Similar Post
-
आंध्र प्रदेश सरकार ने इमामों और मुअज्जिनों के लिए 45 करोड़ रुपये का मानदेय जारी किया
अमरावती, मंगलवार, 17 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश सरकार ने राष्ट्रव ...
-
आयोग ने विधानसभा चुनावों और उपचुनावों के लिए 1,100 से अधिक पर्यवेक्षकों को तैनात किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 मार्च 2026। निर्वाचन आयोग ने अप्रैल में ह ...
-
कश्मीर भर में शब-ए-क़द्र को धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया
श्रीनगर, मंगलवार, 17 मार्च 2026। कश्मीर में 'शब-ए-कद्र' यानी रह ...
