शेयर बाजार में मिले जुले रुख के साथ कारोबार की शुरुआत

img

शेयर बाजार में शुक्रवार को मिले-जुले रुख के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 96.62 अंक गिरकर 59,235.98 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 0.65 अंक की बहुत मामूली सी बढ़त लेकर 17,659.65 अंक पर खुला। इस दौरान शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में बढ़त दर्ज की गयी। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 40.5 अंक के उछाल के साथ 24,767.88 और स्मॉलकैप सूचकांक 53.25 अंक बढ़कर 27,851.27 अंक पर खुला। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 515.31 अंकों की बढ़त के साथ 59332.60 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 124.25 अंकों की तेजी लेकर 17659 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान बीएसई का मिडकैप 0.83 प्रतिशत चढ़कर 24727.38 अंक पर और स्मॉलकैप 0.52 प्रतिशत बढ़कर 27798.02 अंक पर रहा।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement