सैन्य अधिकारियों के लिए शिक्षण और प्रशिक्षण पैटर्न उन्नत बनाने की जरूरत: वायु सेना प्रमुख
गांधीनगर, बुधवार, 10 अगस्त 2022। वायु सेना प्रमुख वी. आर. चौधरी ने बुधवार को कहा कि चुनौतीपूर्ण सुरक्षा परिदृश्यों में सैन्य अधिकारियों के शिक्षण और प्रशिक्षण पैटर्न को अद्यतन और उन्नत करने की जरूरत है। एयर चीफ मार्शल चौधरी वायु सेना और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के बीच एक सहमति-पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के लिए गांधीनगर में थे। एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद उन्होंने कहा, संघर्ष के पारंपरिक क्षेत्र लगातार विकसित हो रहे हैं, वहीं युद्ध के नए गैर-गतिज और गैर-घातक साधनों का भी उपयोग किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सूचना के इस युग में ज्ञान एक केंद्रीय संसाधन बन रहा है और रणनीति तथा भू-राजनीति पर सूचना का असर तेजी से पड़ रहा है। वायु सेना प्रमुख ने कहा, ‘‘सुरक्षा खतरों की प्रकृति में आमूलचूल परिवर्तन आ रहा है और रणनीतिक उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए नये तरीके सामने आ रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी, प्रशिक्षण और शिक्षा भविष्य की किसी जंग के लिए एक सैन्य अधिकारी तैयार करने में महत्वपूर्ण आयाम हैं। एयर चीफ मार्शल ने कहा, ऐसे परिदृश्य में हमारे शिक्षण और प्रशिक्षण पैटर्न को अद्यतन तथा उन्नत करने की जरूरत है।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
