रक्षाबन्धन पर्व पर जेसीटीएसएल की बसों में बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा
जयपुर, बुधवार, 10 अगस्त 2022। रक्षाबन्धन के पर्व पर महिलाएं जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (जेसीटीएसएल) द्वारा संचाचित सभी बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। गहलोत के इस निर्णय से बालिकाओं एवं महिलाओं को रक्षाबन्धन के दिन 11 अगस्त (गुरूवार) को जेसीटीएसएल की समस्त श्रेणी की बसों (एसी, नॉन-एसी) में जयपुर शहर की सीमा में निःशुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा इससे पूर्व राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की समस्त श्रेणी की बसों में भी रक्षाबन्धन के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए निःशुल्क यात्रा के आदेश दिए गए हैं।
Similar Post
-
प्रदेश में 8 जिलों के उप जिला चिकित्सालयों के भवन निर्माण के लिए 280 करोड़ रुपये स्वीकृत
- 8 उप जिला चिकित्सालयों के लिए प्रत्येक को 35 करोड़ रुपये
-
राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना
जयपुर, रविवार, 16 अगस्त 2026। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में ...
-
हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़- पटेल
- संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर में जिला स्तरीय प्रभात फेरी को ...
